तिरिल के रास्ते भागा था कैदी आशीष, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रिम्स से फरार कैदी आशीष घोष की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है. अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि शुक्रवार को फरार होने के बाद कुछ देर के लिए वह तिरिल में रुका था. इसकी भनक मिलने पर बरियातू पुलिस तिरिल गयी थी, लेकिन वहां से […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स से फरार कैदी आशीष घोष की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है. अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि शुक्रवार को फरार होने के बाद कुछ देर के लिए वह तिरिल में रुका था. इसकी भनक मिलने पर बरियातू पुलिस तिरिल गयी थी, लेकिन वहां से भी भाग निकला. आशीष बरियातू थाना क्षेत्र के खिजुरटोला का रहनेवाला है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इधर इस मामले में दो पुलिसकर्मियों हवलदार विद्यानंद सिंह और आरक्षी राम राज सिंह को एसएसपी अनीश गुप्ता ने निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान हवलदार आशीष को वार्ड में छोड़कर दूसरे कमरे में डॉक्टर से बात करने गये थे. जबकि आरक्षी बाहर चाय पीने गया हुआ था. इस वजह से बंदी आशीष आसानी से रिम्स से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन