देर रात सीआइडी एसपी के चालक की दुर्घटना में मौत

Updated at : 20 Oct 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
देर रात सीआइडी एसपी के चालक की दुर्घटना में मौत

रांची : सीआइडी में एसपी के रूप में पदस्थापित आइपीएस अधिकारी मनोज रतन चौथे के वाहन के चालक सिपाही हरथू लोहरा की दुर्घटना में मौत हो गयी. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सीआइडी मुख्यालय लाया गया, जहां श्रद्धांजलि और अंतिम सलामी देने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस दौरान सीआइडी के आइजी […]

विज्ञापन

रांची : सीआइडी में एसपी के रूप में पदस्थापित आइपीएस अधिकारी मनोज रतन चौथे के वाहन के चालक सिपाही हरथू लोहरा की दुर्घटना में मौत हो गयी.

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सीआइडी मुख्यालय लाया गया, जहां श्रद्धांजलि और अंतिम सलामी देने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस दौरान सीआइडी के आइजी रंजीत प्रसाद, एसपी मनोज रतन चौथे, सुनील कुमार भास्कर सहित सीआइडी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. एसपी मनोज रतन चौथे के अनुसार हरथू लोहरा मूल रूप से गुमला का रहनेवाला था.
वह शुक्रवार की रात नेपाल हाउस के पीछे स्थित सीआइडी एसपी के आवास में कार पार्क कर साइकिल से कडरू स्थित अपने घर जा रहा था. कडरू डीएवी कपिल देव स्कूल मैदान के पास रात करीब 11.30 बजे वह एक वाहन की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola