रांची : मजबूती से विस चुनाव लड़ेगा मुस्लिम लीग

Updated:
विज्ञापन

रांची : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झारखंड प्रभारी सह तमिलनाडु से लीग के विधायक मो अबू बकर ने कहा है कि पार्टी ने झारखंड में अच्छा काम किया है. यह पार्टी लाचार, मजबूर और दबे-कुचले लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए है. हमें अपने लोगों को सांसद और विधायक बनाना जरूरी है, […]

विज्ञापन
रांची : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झारखंड प्रभारी सह तमिलनाडु से लीग के विधायक मो अबू बकर ने कहा है कि पार्टी ने झारखंड में अच्छा काम किया है. यह पार्टी लाचार, मजबूर और दबे-कुचले लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए है.
हमें अपने लोगों को सांसद और विधायक बनाना जरूरी है, ताकि हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें. अपनी इज्ज़त बरकरार रख सकें. जहां जीतने की ज्यादा संभावना है, हम वहीं से उम्मीदवार उतारेंगे. झारखंड में हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. वह मेन रोड स्थित होटल केन में शनिवार को हुई राज्य कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि हमारी पार्टी झारखंड में काफी मजबूती से तैयार हुई है. जिस तरह पार्टी का विस्तार हुआ है, उससे पूरी उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे बिना झारखंड में सरकार नहीं बनेगी. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव साजिद आलम ने भी विचार रखे. इससे पूर्व पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों ने पार्टी के विस्तार और कमेटी के कार्यों के बारे में जानकारी दी. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ने का भी प्रस्ताव दिया.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कैयूम अंसारी व मो शहाबुद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अब्दुल्लाह अजहर कासमी, शानुल हक, आबिद अख्तर, सोनू शेख, आलोक कुमार, वीमेंस लीग की प्रदेश संयोजक शहजादी खातून, मुस्लिम यूथ लीग के प्रदेश संयोजक तबरेज अख्तर, मो नौशाद आलम, प्रदेश संयोजक एमएसएफ इरशाद रहमान, शहबाज हुसैन, मंजर खान, तनवीरूज़्ज्मा, मो इलियास, मो साकिर और अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola