रांची : जैक के दैनिक कर्मियों का मानदेय 20% बढ़ा
Updated at : 11 Oct 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

छठा वेतनमान पानेवाले कर्मियों को सातवां का मिलेगा लाभ रांची : झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है. इसके अलावा वैसे कर्मी, जिन्हें पूर्व में छठा वेतनमान का लाभ मिल रहा था, उन्हें सातवां वेतनमान का लाभ दिया जायेगा. इस आशय का निर्णय झारखंड एकेडेमिक […]
विज्ञापन
छठा वेतनमान पानेवाले कर्मियों को सातवां का मिलेगा लाभ
रांची : झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है. इसके अलावा वैसे कर्मी, जिन्हें पूर्व में छठा वेतनमान का लाभ मिल रहा था, उन्हें सातवां वेतनमान का लाभ दिया जायेगा.
इस आशय का निर्णय झारखंड एकेडेमिक काउंसिल बोर्ड की बैठक में लिया गया. अध्यक्षता काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने की. जैक में लगभग 250 दैनिक वेतनभोगी कर्मी कार्यरत हैं. इससे पूर्व कर्मियों का मानदेय वर्ष 2016 में बढ़ा था.
तीन वर्ष बाद दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गयी है. इसके अलावा जैक के वैसे कर्मी, जिन्हें वर्तमान मेंछठा वेतनमान का लाभ मिल रहा था, उनको सातवां वेतनमान देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी.
कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ जनवरी 2016 से दिया जायेगा. कर्मचारी काफी दिनों से सातवां वेतनमान देने की मांग कर रहे थे. बैठक में मैट्रिक की परीक्षा में पांच नये वोकेशनल विषय को शामिल करने को स्वीकृति दी गयी. बैठक में बोर्ड के विधायक अनंत कुमार ओझा, नवीन जायसवाल, जैक के उपाध्यक्ष फूल सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटा शंकर चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




