बीआइटी के गार्ड का शव नदी से बरामद

Updated at : 10 Oct 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
बीआइटी के गार्ड का शव नदी से बरामद

मेसरा : थाना क्षेत्र के नयाटोली निवासी बीआइटी कॉलेज का गार्ड मेघनाथ महतो (45) का शव एक दिन बाद सात अक्तूबर को स्वर्ण रेखा नदी से बरामद किया गया. शव को बीआइटी पुलिस ने रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. शव के चेहरे पर चोट का निशान व दांत टूटा हुआ था. […]

विज्ञापन
मेसरा : थाना क्षेत्र के नयाटोली निवासी बीआइटी कॉलेज का गार्ड मेघनाथ महतो (45) का शव एक दिन बाद सात अक्तूबर को स्वर्ण रेखा नदी से बरामद किया गया. शव को बीआइटी पुलिस ने रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. शव के चेहरे पर चोट का निशान व दांत टूटा हुआ था.
आशंका जतायी जा रही है कि उसके साथ मारपीट कर नदी में फेंक दिया गया होगा. उसका एक बेटा महेश महतो (23)है. उसे नौकरी, न्यायिक जांच व मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ तीन घंटा बीआइटी मुख्य द्वार को जाम कर आंदोलन किया.
बाद कॉलेज के डीन आनंद कुमार सिन्हा के समझाने व ग्रामीण और बीआइटी प्रशासन के बीच 10 अक्तूबर को आपस में बैठ कर मुआवजा से संबंधी बात करने की सहमति होने पर जाम हटा लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनाथ छह अक्तूबर को ड्यूटी के लिए बीआइटी गया था. उसके बाद से घर वापस नहीं लौटा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola