पिस्कानगड़ी : बिरसा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप में नौ लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

रांची/पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित बिरसा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप में मंगलवार की रात लूटपाट हुई. सात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर नौ लाख से अधिक रुपये लूट लिये. बदमाशों ने पहले सर्विस सेंटर के मैनेजर व कर्मचारी दीपक गोप, भूषण बड़ाइक और बसंत साहू के साथ मारपीट की, फिर […]

विज्ञापन
रांची/पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित बिरसा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप में मंगलवार की रात लूटपाट हुई. सात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर नौ लाख से अधिक रुपये लूट लिये.
बदमाशों ने पहले सर्विस सेंटर के मैनेजर व कर्मचारी दीपक गोप, भूषण बड़ाइक और बसंत साहू के साथ मारपीट की, फिर बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर हरखौरी लाल राय ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार की रात पेट्रोल पंप बंद कर सभी बगल में स्थित स्टाफ क्वाटर में चले गये. यहां एक कमरे में पंप का ऑफिस बनाया गया है.
हिसाब मिलाने के बाद सभी खाना खाने की तैयारी करने लगे. इसी बीच रात करीब नौ बजे सात नकाबपोश अपराधी अंदर घुस गये और मैनेजर व कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे और गोदरेज का चाभी मांगने लगे. चाभी मिलने के बाद बदमाशों ने गोदरेज खोलकर उसमें रखे नौ लाख 22 हजार 3 80 रुपये निकाल लिये. इसके बाद अपराधियों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद मैनेजर व एक कर्मचारी का मोबाइल लेकर चलते बने. लगभग डेढ़ घंटे तक कर्मचारी कमरे में बंद रहे और चिल्लाते रहे.
इस दौरान एक ग्राहक पेट्रोल लेने आया था. उसने आवाज सुन कर दरवाजा खोला और सभी को बाहर निकाला. इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय दो के हरीशचंद्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. पूरा मामला संदेहात्मक लगता है. मामले को लेकर कई टीमों का गठन किया गया है. इस पेट्रोल पंप में सुरक्षा के नाम पर न तो गार्ड है, न ही सीसीटीवी कैमरा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola