आठ और नौ को निकाली जायेगी विसर्जन शोभायात्रा

रांची : राजधानी में आठ व नौ को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. आठ को अधिकतर छोटे पूजा पंडालों और बांग्ला मंडपों की प्रतिमा का शाम में विसर्जन कर दिया जायेगा. वहीं रांची महानगर के तत्वावधान में विसर्जन शोभायात्रा बुधवार को दिन के दो बजे बिहार क्लब से शुरू होगी, जो संग्राम क्लब को साथ लेकर […]
रांची : राजधानी में आठ व नौ को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. आठ को अधिकतर छोटे पूजा पंडालों और बांग्ला मंडपों की प्रतिमा का शाम में विसर्जन कर दिया जायेगा. वहीं रांची महानगर के तत्वावधान में विसर्जन शोभायात्रा बुधवार को दिन के दो बजे बिहार क्लब से शुरू होगी, जो संग्राम क्लब को साथ लेकर नागा बाबा खटाल होते हुए (रीता मेडिकल) रातू रोड चौक पर इटकी रोड, पिस्का मोड़ एवं पंडरा रोड से आनेवाली सभी प्रतिमाअों को साथ लेकर महावीर चौक पहुंचेगी. वहां पर यूथ क्लब की प्रतिमा को साथ लेकर ज्योति संगम, अपर बाजार एवं अन्य पूजा समितियों को साथ लेकर शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पर रुकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




