रांची : प्लास्टिक के इस्तेमाल से इटकी में नौ किमी सड़क बनेगी, लागत 25 करोड़

Updated:
विज्ञापन

रांची : पथ निर्माण विभाग इटकी में 25 करोड़ रुपये की लागत से करीब नौ किमी लंबी सड़क बनायेगा. खास बात यह है कि इस सड़क का निर्माण सिंगल यूज प्लास्टिक से किया जायेगा. इसके माध्यम से इटकी स्थित टीबी सेनेटोरियम वाली सड़क को एनएच-23 से जोड़ा जायेगा. योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का भी […]

विज्ञापन
रांची : पथ निर्माण विभाग इटकी में 25 करोड़ रुपये की लागत से करीब नौ किमी लंबी सड़क बनायेगा. खास बात यह है कि इस सड़क का निर्माण सिंगल यूज प्लास्टिक से किया जायेगा. इसके माध्यम से इटकी स्थित टीबी सेनेटोरियम वाली सड़क को एनएच-23 से जोड़ा जायेगा.
योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का भी काम होगा. ऐसे में इस सड़क पर करीब 25 करोड़ रुपये लागत आयेगी. सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन भी लेनी है. इस राशि से रैयतों को जमीन के एवज में मुआवजे का भुगतान भी करना है. योजना के लिए डीपीआर तैयार कर लिया है.
इसे स्वीकृति के लिए भी भेज दिया गया है. अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में जुस्को ने जिस तरह प्लास्टिक के इस्तेमाल से सड़क बनायी है, इस सड़क का निर्माण भी इसी तरीके से किया जायेगा. यह प्रयास किया जा रहा है कि यहां ज्यादा से ज्यादा सड़कें प्लास्टिक के इस्तेमाल से बनाया जाये. इसके निर्माण की सफलता को देखते हुए आगे काम किया जायेगा.
प्लास्टिक से सड़क बनाने के लिए बनी कमेटी : पथ निर्माण विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से सड़क बनाने के लिए एक कमेटी बनायी है. पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी में जेएसआरआरडीए के मुख्य अभियंता मुरारी भगत, ग्रामीण कार्य विभाग रांची सर्किल के अधीक्षण संजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता अभिनेंद्र कुमार सहित अन्य अभियंताओं को रखा गया है. कमेटी प्लास्टिक से बनी सड़कों की स्थिति देखी. उसकी गुणवत्ता से लेकर प्रगति पर कमेटी लगातार नजर रखेगी. साथ ही जरूरत पड़ने पर इसमें सुझाव भी देगी. प्लास्टिक के इस्तेमाल से सड़कों का निर्माण कितना कारगर हो रहा है, इस पर भी कमेटी सुझाव देगी.
विभाग ने पहले भी बनायी थी कमेटी
इसके पूर्व भी पथ निर्माण विभाग ने इंजीनियरों की एक कमेटी बनायी थी. इस कमेटी को निर्देश दिया गया था कि वह जमशेदपुर में जाकर प्लास्टिक से बनी सड़क की स्थिति देखे. इसके बाद उस पर रिपोर्ट दे, ताकि सरकार प्लास्टिक के इस्तेमाल से सड़क का निर्माण करा सके.
इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है. इसमें प्लास्टिक से सड़क बनाने की सिफारिश की गयी है. साथ ही इसकी कई सकारात्मक पहलुअों पर प्रकाश डाला है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola