राजस्वकर्मियों की हड़ताल, 12 लाख आवासीय व जाति प्रमाण पत्र फंसे

Updated at : 03 Oct 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्वकर्मियों की हड़ताल, 12 लाख आवासीय व जाति प्रमाण पत्र फंसे

राणा प्रताप सर्टिफिकेट नहीं रहने से राज्य के युवा नहीं कर पा रहे नौकरियों में आवेदन रांची : राजस्व उप निरीक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राज्य के अंचल कार्यालयों में पांच सितंबर से आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र बनाने का काम बाधित है. लोग अॉनलाइन आवेदन जमा कर रहे हैं, लेकिन उसका निष्पादन नहीं हो […]

विज्ञापन
राणा प्रताप
सर्टिफिकेट नहीं रहने से राज्य के युवा नहीं कर पा रहे नौकरियों में आवेदन
रांची : राजस्व उप निरीक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राज्य के अंचल कार्यालयों में पांच सितंबर से आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र बनाने का काम बाधित है. लोग अॉनलाइन आवेदन जमा कर रहे हैं, लेकिन उसका निष्पादन नहीं हो पा रहा है. निचले स्तर पर भी जांच कर रिपोर्ट देनेवाला कोई नहीं है. इस कारण राज्य में लंबित आवेदनों की संख्या 12,04452 तक पहुंच गयी है.
हालांकि हड़ताल से निबटने के लिए भू-राजस्व विभाग के सचिव केके सोन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया गया है, पर उसका कोई फायदा नहीं दिख रहा है. अंचलों में राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल के कारण जांच व रिपोर्ट की कार्रवाई नहीं हो पा रही है. आम लोगों के आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. दाखिल-खारिज, स्थल जांच का कार्य, जमीन की मापी, पारिवारिक सूची आदि का कार्य भी ठप पड़ा है.
राजस्व उप निरीक्षक पांच सितंबर से हैं हड़ताल पर, अंचलों में नहीं हो रहा काम
अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2019 का आवेदन अॉनलाइन लिया जा रहा है. इसके लिए अभ्यर्थियों से स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र मांगा गया है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है.
वहीं आयोग की अोर से आमंत्रित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी आवेदन मांगे गये हैं. दोनों प्रतियोगिता परीक्षा में सिर्फ झारखंड के स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र धारी ही आवेदन कर सकते हैं. अावेदन करनेवाले हजारों अभ्यर्थियों को समय पर स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है.
ठप है दाखिल-खारिज और स्थल जांच का कार्य
कैसे करें नौकरी का आवेदन ?
महिलौंग की उषा व सीता कुमारी ने नर्सिंग व एएनएम की होनेवाली परीक्षा के लिए जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों के लिए तत्काल व्यवस्था के तहत आवेदन दिया, लेकिन उनका प्रमाण पत्र नहीं बना.
उधर होरहाप के संजय कुमार महतो को कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन के आलोक में अावेदन भरना है. प्रखंड के लाली गांव की शीला कुमारी का भी 16 सितंबर को दिया गया जाति व आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन लंबित है. अब इन विद्यार्थियों को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें.
प्रतियोगिता परीक्षा का आवेदन करनेवाले हजारों अभ्यर्थी हैं परेशान
रांची में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित, जामताड़ा में सबसे कम
जिला लंबित आवेदन
बोकारो 34,031
चतरा 43,046
देवघर 27,393
धनबाद 67,423
दुमका 29,667
पूर्वी सिहभूम 57,563
गढ़वा 72,326
गिरिडीह 62,329
जिला लंबित आवेदन
गोड्डा 33,868
गुमला 37,961
हजारीबाग 74,616
जामताड़ा 11,344
खूंटी 26,805
कोडरमा 23,314
लातेहार 35,252
लोहरदगा 12,483
पाकुड़ 16,603
पलामू 1,34,624
रामगढ़ 37,634
रांची 1,90,002
साहेबगंज 36,188
सरायकेला-खरसावां 44,900
सिमडेगा 41,591
पश्चिमी सिंहभूम 53,487
कुल 12,04,452
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola