रांची : कागजात बनाने की छूट दी है ट्रैफिक रूल तोड़ने की नहीं

Updated at : 02 Oct 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कागजात बनाने की छूट दी है ट्रैफिक रूल तोड़ने की नहीं

रांची : स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर में मंगलवार को ‘रोड सेफ्टी : टाइम फॉर एक्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे, झारखंड सरकार रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट तथा भारत लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर […]

विज्ञापन
रांची : स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर में मंगलवार को ‘रोड सेफ्टी : टाइम फॉर एक्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे, झारखंड सरकार रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट तथा भारत लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास सह परिवहन मंत्री सीपी सिंह मौजूद थे.
श्री सिंह ने कहा कि लोगों को कागजात तैयार करने के लिए छूट दी गयी है, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रिपल राइड जैसे ट्रैफिक रूल तोड़ने के लिए छूट नहीं दी गयी है. ऐसा करनेवालों का निश्चित ही चालान काटा जायेगा.
नगर विकास मंत्री ने यह भी कहा कि जुर्माना कम किया गया है, तो लोग इसका दुरुपयोग न करें. जान कीमती है, इसलिए ट्रैफिक नियम का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचें. इस अवसर पर श्री सिंह ने ट्रैफिक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया जा रहा जुर्माना : डप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़नेवाले खुद के साथ दूसरे को भी हानि पहुंचाते हैं. सरकार का मकसद जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों का जान बचाना है.
जुर्माना इसलिए लगाया जा रहा है, ताकि लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों. डिप्टी मेयर ने बताया कि नगर निगम मेन रोड में सिटी बसें चलवा रहा है. बस के अचानक रुकने से दुर्घटना की आशंका है. इसे देखते हुए रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से मेट्रो सिटी की तरह मेन रोड में भी बसों की पार्किंग के लिए डी एरिया बनाया जायेगा.
लघु नाटक के जरिये किया जागरूक : कार्यक्रम में झारखंड फिल्म थिएटर एकेडमी के प्रतिभागियों ने लघु नाटक पेश कर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होनेवाली मौत को यमराज व चित्रगुप्त के माध्यम से समझाया. इसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने पर मौत होने को दर्शाया गया.
कार्यक्रम में इन लोगों ने की शिरकत : कार्यक्रम में भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सीडी सिंह, रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कार्यपालक अभियंता एन सहाय, शिक्षा विभाग के उप सचिव एनके नंद, ट्रैक्स नयी दिल्ली के अध्यक्ष अनुराग कुलश्रेष्ठ, रोड सेफ्टी पर काम करनेवाली संस्था राइज अप के ऋषभ आनंद ने विचार व्यक्त किये. जबकि कार्यक्रम में डीएवी बरियातू, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गोस्नर व संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों ने भी शिरकत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola