शादी के लिए रांची आने के नाम पर की ठगी

Updated:
विज्ञापन

रांची : शादी के लिए यूएसए से रांची आने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. अशोक नगर निवासी महिला डॉक्टर ने अरगोड़ा थाना को बताया कि अजीत अग्रवाल नामक व्यक्ति से उसका परिचय ऑनलाइन वैवाहिक साइट से हुआ था. उसने खुद को यूएसए में आर्किटेक्ट बताते हुए 30 सितंबर को रांची […]

विज्ञापन
रांची : शादी के लिए यूएसए से रांची आने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. अशोक नगर निवासी महिला डॉक्टर ने अरगोड़ा थाना को बताया कि अजीत अग्रवाल नामक व्यक्ति से उसका परिचय ऑनलाइन वैवाहिक साइट से हुआ था. उसने खुद को यूएसए में आर्किटेक्ट बताते हुए 30 सितंबर को रांची आने की बात कही थी.
इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से प्रिया शर्मा नामक महिला का फोन आया. कहा कि अजीत अग्रवाल के पास करीब 70 लाख रुपये सहित अन्य सामान हैं. जिसमें कस्टम क्लियरेंस के लिए रुपये लगेंगे. इसके बाद शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन 45,550 रुपये जमा कर दिया. थोड़ी देर बाद और रुपये की मांग की जाने लगी. तब एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola