रांची के आठ अस्पतालों की होगी जांच
Updated at : 02 Oct 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : दवा कंपनियों से सांठगांठ कर दवा के नाम पर मरीजों को लूटने वाले अस्पतालों की जांच का आदेश स्वास्थ्य विभाग ने दिया है. राज्य औषधि निदेशालय ने राजधानी के आठ अस्पतालों की जांच करने को कहा है. इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है. जांच टीम आइसीयू व सीसीयू […]
विज्ञापन
रांची : दवा कंपनियों से सांठगांठ कर दवा के नाम पर मरीजों को लूटने वाले अस्पतालों की जांच का आदेश स्वास्थ्य विभाग ने दिया है. राज्य औषधि निदेशालय ने राजधानी के आठ अस्पतालों की जांच करने को कहा है.
इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है. जांच टीम आइसीयू व सीसीयू में उपयोग होनेवाली दवाओं का क्रय-विक्रय व वितरण की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी. दवा बनानेवाली कंपनी और बिना डिस्ट्रीब्यूटर के सीधे कंपनी से दवा मंगानेवाले अस्पतालों में दवाओं के क्रय-विक्रय, वितरण व भंडारण की भी जांच करेगी.
हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित मरीजों को दी जानेवाली दवाओं के क्रय-विक्रय का अभिलेख व एनपीपीए से संबंधित जांच भी करने को कहा गया है.
राज्य औषधि निदेशालय ने जांच टीम को अस्पतालाें द्वारा उपयोग किये जानेवाले इंप्लांट, वाल्व व स्टेंट की जांच करने का आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि इंप्लांट व स्टेंट की दर सरकार द्वारा निर्धारित करने के बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल पायी है. अस्पताल नये-नये तरीके अपना कर मरीजों से पैसे वसूल रहे हैं.
इन अस्पतालों की होगी जांच : – मेडिका अस्पताल – रानी अस्पताल – सेंटाविटा – आर्किड – मेदांता अस्पताल – सिरडी साईं अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर – मां रामप्यारी आर्थो हॉस्पिटल – हिल व्यू हॉस्पिटल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




