रांची : कलीमुद्दीन सात दिनों की रिमांड पर, होगी पूछताछ
Updated at : 24 Sep 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आतंकी गतिविधियों में शामिल कलीमुद्दीन मुजाहिरी से सात दिनों तक राज्यों और केंद्र की विभिन्न जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी. सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट से मुजाहिरी से पूछताछ के लिए एटीएस को सात दिनों की रिमांड मिला है. मंगलवार को घाघडीह केंद्रीय कारा (जमशेदपुर) से रिमांड पर एटीएस उसे साथ ले जायेगी. जमशेदपुर स्थित […]
विज्ञापन
रांची : आतंकी गतिविधियों में शामिल कलीमुद्दीन मुजाहिरी से सात दिनों तक राज्यों और केंद्र की विभिन्न जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी. सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट से मुजाहिरी से पूछताछ के लिए एटीएस को सात दिनों की रिमांड मिला है.
मंगलवार को घाघडीह केंद्रीय कारा (जमशेदपुर) से रिमांड पर एटीएस उसे साथ ले जायेगी. जमशेदपुर स्थित एटीएस के कैंप हाउस में उससे पूछताछ की जायेगी. एनआइए, इंटेलिजेंस ब्यूरो, झारखंड एटीएस के अलावा आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र व यूपी की पुलिस भी कलीमुद्दीन से आतंकी कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगी. 21 सितंबर को उसे टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप से एटीएस ने गिरफ्तार किया था. वह मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहकर एक मदरसा चलाता था. मूल रूप से कलीमुद्दीन रांची के चान्हो का निवासी बताया जाता है.
एटीएस के मुताबिक कलीमुद्दीन अलकायदा इंडियन सब कंटिनेंट इस्टर्न रिजन का प्रभारी है. यह संगठन के लिए स्लीपर सेल तैयार करता था. झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के युवकों को जिहाद के लिए प्रेरित करता था. आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी, अब्दुल सामी जैसे सहयोगी फिलवक्त तिहाड़ जेल में बंद है. तीन साल से इसकी तलाश थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




