रांची : नीरा टोप्पो व अमर तिर्की अध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन

रांची : केंद्रीय सरना समिति ने शुक्रवार को प्रधान कार्यालय में बैठक कर समिति का विस्तार किया़ नीरा टोप्पो को महिला शाखा का अध्यक्ष, अमर तिर्की को रांची जिला सरना समिति का अध्यक्ष और प्रशांत टोपो को केंद्रीय सरना समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया़ केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि रूढ़िवादी परंपराओं व […]

विज्ञापन
रांची : केंद्रीय सरना समिति ने शुक्रवार को प्रधान कार्यालय में बैठक कर समिति का विस्तार किया़ नीरा टोप्पो को महिला शाखा का अध्यक्ष, अमर तिर्की को रांची जिला सरना समिति का अध्यक्ष और प्रशांत टोपो को केंद्रीय सरना समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया़ केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि रूढ़िवादी परंपराओं व संस्कृति को बचाने के लिए युवा बड़ी संख्या में समिति से जुड़ रहे है़ं महासचिव संजय तिर्की ने कहा कि समिति सरना कोड को लेकर जोरदार आंदोलन करेगी़ इसके तहत 30 सितंबर को गुमला में रैली और 20 अक्तूबर को रांची के माेरहाबादी में महारैली होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola