रांची : गांव की सरकार को नहीं दिया गया है पूरा अधिकार
Updated at : 16 Sep 2019 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा सभागार में जुटे राज्य भर के मुखिया रांची : प्रदेश मुखिया संघ की बैठक रविवार को विधानसभा सभागार में अध्यक्ष विकास कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें राज्य भर के मुखिया उपस्थित हुए. मुखिया ने एकजुट होकर कहा कि राज्य सरकार ने अब तक गांव की सरकार को पूरा अधिकार नहीं दिया है. […]
विज्ञापन
विधानसभा सभागार में जुटे राज्य भर के मुखिया
रांची : प्रदेश मुखिया संघ की बैठक रविवार को विधानसभा सभागार में अध्यक्ष विकास कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें राज्य भर के मुखिया उपस्थित हुए. मुखिया ने एकजुट होकर कहा कि राज्य सरकार ने अब तक गांव की सरकार को पूरा अधिकार नहीं दिया है. इससे मुखिया संघ में नाराजगी है.
इसलिए अब संघ कै बैनर तले 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है. वक्ताअों ने कहा कि उन्हें जो अधिकार दिया गया है, उसमें भी अफसरशाही हावी है.पदाधिकारी मुखिया का शोषण कर रहे हैं. संघ में से ही लोगों को चुन कर चुनाव लड़ाया जायेगा, जो विधानसभा में मुखिया की आवाज बनें.
यह निर्णय लिया गया कि कई मामले ऐसे हैं, जिसमें मुखिया को तंग व ब्लैकमेल किया जा रहा है. इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा. बैठक में देवनाथ राणा, उदय सिंह, अर्जुन टोप्पो, चंद्रमोहन हांसदा, गणेश सरदार, सुदीप गुड़िया, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, दीपक चौधरी, संजय महतो समेत कई मुखिया मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




