रांची : मजदूरों की हड़ताल स्थगित आरजीटीए ने भी साथ दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 9:01 AM

विज्ञापन

रांची : एक सितंबर से अपर बाजार में लागू वन-वे के विरोध में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के आह्वान पर मजदूर हड़ताल पर हैं. इसे लेकर मंगलवार को रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) ने बैठक की. बैठक में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया. वहीं, आरजीटीए […]

विज्ञापन
रांची : एक सितंबर से अपर बाजार में लागू वन-वे के विरोध में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के आह्वान पर मजदूर हड़ताल पर हैं. इसे लेकर मंगलवार को रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) ने बैठक की.
बैठक में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया. वहीं, आरजीटीए ने यूनियन को आश्वासन दिया कि 15 सितंबर के बाद दोनों संगठन मिल कर सामूहिक रूप से स्थानीय प्रशासन को अपनी परेशानियों से अवगत करायेंगे. यदि 20 सितंबर तक समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आगे की रणनीति तय की जायेगी.
झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि झारखंड चेंबर मजदूर, आॅटो और टेंपो वालों की समस्या समझता है. बैठक में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन ठाकुर, चेंबर सदस्य राम बांगड़, आरजीटीए के महेंद्र प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सुनील सिंह चौहान, संजय जैन, ऋषिदेव यादव, प्रभाकर सिंह, मदन लाल पारीक, दिलबाग शर्मा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola