रातू : युवक ने दूसरे के घर में घुसकर लगायी फांसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रातू : पूर्वी तारुप महुआ टोली स्थित रंथू मुंडा के घर में घुसकर एक युवक ने फांसी लगा ली. घटना सोमवार रात की है. मृतक की पहचान पश्चिमी तारुप टिकरा निवासी सुभाष मुंडा (25 वर्ष) के रूप में की गयी. भाई उमेश मुंडा ने बताया कि सुभाष विक्षिप्त था. सोमवार रात करीब नौ बजे वह […]
विज्ञापन
रातू : पूर्वी तारुप महुआ टोली स्थित रंथू मुंडा के घर में घुसकर एक युवक ने फांसी लगा ली. घटना सोमवार रात की है. मृतक की पहचान पश्चिमी तारुप टिकरा निवासी सुभाष मुंडा (25 वर्ष) के रूप में की गयी.
भाई उमेश मुंडा ने बताया कि सुभाष विक्षिप्त था. सोमवार रात करीब नौ बजे वह अजीब हरकत करते हुए घर से निकला था. उसके बाद काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह पता चला कि पश्चिमी तारुप महुआ टोली निवासी रंथू मुंडा के घर में किसी युवक ने आत्महत्या कर ली है. वहां गया, तो फांसी लगानेवाला सुभाष मुंडा निकला. इस संबंध में रातू थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में रंथू मुंडा की पत्नी बुधनी देवी ने बताया कि युवक दौड़ते हुए आया अौर घर में घुस गया. कहने लगा कि हमें बचा लो, हमें मार देगा. इसके बाद वह कमरे में घुस कर लोहा के दरवाजा की कुंडी लगा कर अंदर बंद हो गया. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे.
दरवाजा खोलने को कहा, पर उसने दरवाजा नहीं खोला. तब पुलिस को सूचित किया गया. लोगों ने रोशनदान से देखा कि युवक प्लास्टिक की रस्सी के फंदा से झूल रहा है. मंगलवार सुबह पुलिस ने दीवार की ईंट तोड़कर दरवाजा की कुंडी खोली व शव को नीचे उतारा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन