रांची : बरियातू रोड में केड सती दादी के मंगलपाठ का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2019 11:16 PM
रांची : श्री केडिया सभा रांची के तत्वावधान में रविवार को बरियातू रोड स्थित C/N होंडा शोरूम के बगल गली में 3/B देव दामोदर अपार्टमेंट में डॉ उमाशंकर-कृष्णा केडिया के आवास पर बड़े ही धूमधाम से श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों एवं चुनरी से […]
रांची : श्री केडिया सभा रांची के तत्वावधान में रविवार को बरियातू रोड स्थित C/N होंडा शोरूम के बगल गली में 3/B देव दामोदर अपार्टमेंट में डॉ उमाशंकर-कृष्णा केडिया के आवास पर बड़े ही धूमधाम से श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों एवं चुनरी से दादी मां का दरबार सजाया गया. इसके बाद पावन दीप ज्योत प्रज्वलित कर उनके पावन चरणों में भजनों की अमृत गंगा बहायी गयी.
महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया. मंगल पाठ की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना से हुई ‘म्हारा प्यारा रे गजानन आओ’ फिर मां केड भवानी का मंगलपाठ का भजन ‘जब-जब हम दादी जी का मंगल पाठ करते हैं, ऐसा लगता है मां से दिल की बात करते हैं’ फिर, ‘चांद से सुंदर मुखड़ा जिसका आंखें अमृत की प्याली वो तो कोई और नहीं है वो तो है मां केडवाली’ इत्यादि मधुर भजनों के साथ भक्तों ने दादी मां को रिझाया
इसके बाद दादी मां की महाआरती की गयी. सभी भक्तों ने मिलकर दादी मां को फलों, मिठाइयों, पान, मेवा, रबड़ी इत्यादि का भोग लगाया. भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया. सबको दादी मां की मेहंदी और हल्दी लगायी गयी. भजनों के समापन के बाद महाआरती की गयी. केडिया परिवार के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम मे अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया. यह जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










