रांची : प्रिंस हत्याकांड में बहन सहित तीन आरोपी भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के मणि टोला निवासी प्रिंस हत्याकांड के आरोपी मो गुलफाम, मृतक की बहन नेहा और अमित राम को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. इससे पूर्व पुलिस से गुलफाम ने कहा कि प्रिंस की आदत से उसकी प्रेमिका नेहा समेत परिवार वाले परेशान थे. वह उसके प्रेम-प्रसंग का विरोध […]

विज्ञापन
रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के मणि टोला निवासी प्रिंस हत्याकांड के आरोपी मो गुलफाम, मृतक की बहन नेहा और अमित राम को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. इससे पूर्व पुलिस से गुलफाम ने कहा कि प्रिंस की आदत से उसकी प्रेमिका नेहा समेत परिवार वाले परेशान थे. वह उसके प्रेम-प्रसंग का विरोध भी करता था. इस वजह से उसने प्रिंस की हत्या कर दी.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से नेहा को महिला थाना में रखा था. जबकि गुलफाम व अमित डोरंडा थाना की हाजत में थे. जब पुलिस गुलफाम व अमित को जेल भेजने की तैयारी करने लगी, तब उसने वहां अपनी प्रेमिका को नहीं पाया. तब गुलफाम पुलिस से पूछने लगा कि सर, नेहा को छोड़ दिया क्या. वह जेल नहीं जायेगी क्या.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola