बीएचयू के डॉक्टर के निर्देशन में हुई सर्जरी, दो मासूमों को मिली जिंदगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स के शिशु सर्जरी विभाग में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंगलवार को लाइव सर्जरी की गयी. एक बच्चे में जन्म से ही पेशाब का रास्ता सही से नहीं बना था उसे बीएचयू के शिशु सर्जन एएन गंगोपाध्याय के निर्देशन में सर्जरी कर सही जगह पर लाया गया. वहीं दूसरे […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के शिशु सर्जरी विभाग में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंगलवार को लाइव सर्जरी की गयी. एक बच्चे में जन्म से ही पेशाब का रास्ता सही से नहीं बना था उसे बीएचयू के शिशु सर्जन एएन गंगोपाध्याय के निर्देशन में सर्जरी कर सही जगह पर लाया गया. वहीं दूसरे बच्चे का ऑपरेशन कर पैखाना का रास्ता सही जगह पर किया गया. लाइव सर्जरी को ऑपरेशन थियेटर के बाहर रिम्स के सर्जनों ने देखा. ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चे ठीक हैं. फिलहाल उनको आइसीयू मेें रखा गया है.
वहीं कार्यशाला में डॉ गंगोपाध्याय ने बताया कि शिशु सर्जरी में नयी तकनीक आ गयी है, जिससे सर्जरी अासान हो गयी है. कार्यशाला का उदघाटन रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे रिम्स के डाॅक्टर अपडेट होंगे. मौके पर डॉ वीके प्रसाद, डॉ हीरेंद्र बिरुआ, डाॅ अभिषेक रंजन, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ श्याम कुमार साहु, डॉ रामानुज, डॉ ज्योतिष, डॉ सौम्या घोष, डॉ निलय पाठक व डॉ जितेंद्र आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










