रांची : झाविमो ने बनाये पांच लाख सदस्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2019 5:42 AM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में झारखंड विकास मोर्चा रांची : झाविमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है़ पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत पांच लाख नये सदस्य बनाने का दावा किया है़ सितंबर के अंतिम सप्ताह में राजधानी के प्रभात तारा मैदान में कार्यकर्ता समागम सह महाधिवेशन कर पार्टी ताकत दिखायेगी़ रविवार को […]

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारी में झारखंड विकास मोर्चा
रांची : झाविमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है़ पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत पांच लाख नये सदस्य बनाने का दावा किया है़ सितंबर के अंतिम सप्ताह में राजधानी के प्रभात तारा मैदान में कार्यकर्ता समागम सह महाधिवेशन कर पार्टी ताकत दिखायेगी़
रविवार को राजधानी के संगम गार्डेन में कार्यसमिति की बैठक हुई़ इसमें संगठन को मजबूत करने और चुनाव को लेकर रणनीति बनी़ पार्टी ने तय किया कि बूथ स्तर पर संगठन को खड़ा किया जायेगा़ राज्य भर के बूथों में पांच लोगों की टीम बनायी जायेगी़ विधानसभावार कमेटी बनेगी़ पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान सफल रहा है़ पार्टी ने 2़ 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था़ लेकिन पांच लाख नये सदस्य जोड़े गये है़ं
श्री मरांडी ने कहा कि 21 या 25 सितंबर को प्रभात तारा मैदान में कार्यकर्ताओं का समागम होगा़ पार्टी विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी़ इससे पहले राजधानी के ही कुटे में कार्यकर्ता सम्मेलन किया था़ पार्टी अपना पुराना रिकॉर्ड प्रभात तारा मैदान में तोड़ेगी़
उन्होंने कहा कि हम सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में कमेटी बनायेंगे़ चुनाव पोलिंग बूथ से जीते जाते है़ं असली लड़ाई बूथ पर होती है़ राज्य के सभी बूथों में कमेटी बनेगी़
कार्यसमिति की बैठक में श्री मरांडी ने पदाधिकारियों को चुनावी तैयारी के मद्देनजर सांगठनिक काम में तेजी लाने का निर्देश दिया़ तय किया गया कि 31 अगस्त को अल्पसंख्यक मोर्चा और आठ सितंबर को एससी मोर्चा की बैठक होगी़ बैठक में पार्टी महासचिव बंधु तिर्की, अभय सिंह, अश्रिता कुजूर, रमेश राही, सरोज सिंह, तौहीद आलम सहित जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola