झारखंड में खुलेगा वैदिक विवि

Updated:
विज्ञापन

रांची : अब झारखंड में भी नालंदा-तक्षशिला के तर्ज पर वैदिक विवि खोलने की तैयारी है. इसकी जानकारी इस्कॉन के प्रचारक-सह निदेशक (भक्ति वेदांत गुरुकुल) डॉ केशव आनंद दास ने दी. यह विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान का 300 फीट ऊंचा वैदिक प्रतिरूप बनाया जायेगा, जिसमें ग्रहों की सापेक्षिक दूरियों के अनुसार उनको मोटरों द्वारा स्वचालित किया […]

विज्ञापन
रांची : अब झारखंड में भी नालंदा-तक्षशिला के तर्ज पर वैदिक विवि खोलने की तैयारी है. इसकी जानकारी इस्कॉन के प्रचारक-सह निदेशक (भक्ति वेदांत गुरुकुल) डॉ केशव आनंद दास ने दी. यह विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान का 300 फीट ऊंचा वैदिक प्रतिरूप बनाया जायेगा, जिसमें ग्रहों की सापेक्षिक दूरियों के अनुसार उनको मोटरों द्वारा स्वचालित किया जायेगा. ये अत्याधुनिक कंप्यूटरों द्वारा ऑपरेट होंगे.
इसमें प्रश्न शास्त्र, समुद्र शास्त्र, नाट्य शास्त्र आदि 64 विभागों का स्वरूप अगले तीन वर्षों में तैयार होगी. साथ ही बच्चों के लिए एक बृहद विद्यालय की भी स्थापना होगी, जिसमें वैदिक एवं आधुनिक शिक्षण की व्यवस्था होगी. किसानों को मुनाफेवाली खेती सिखा कर मदद की जायेगी. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तेल, दलहन, गुड़ आदि से जुड़े लघु उद्योगों की स्थापना होगी, जहां उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola