रांची : इमाम और मोअज्जिन के वेतन में वृद्धि के लिए नियमावली तैयार
Updated at : 23 Aug 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

एदार-ए-शरिया की बैठक में दी गयी जानकारी नियमावली को अप्रूवल के लिए भेजा जायेगा रांची : एदार-ए-शरिया झारखंड की बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में मौलाना जसीमुद्दीन खान की अध्यक्षता में हुई. इसमें नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि इमाम, मोअज्जिन व शिक्षकों के वेतन तथा अन्य समस्याओं को लेकर सात सदस्यीय उलेमा […]
विज्ञापन
एदार-ए-शरिया की बैठक में दी गयी जानकारी नियमावली को अप्रूवल के लिए भेजा जायेगा
रांची : एदार-ए-शरिया झारखंड की बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में मौलाना जसीमुद्दीन खान की अध्यक्षता में हुई. इसमें नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि इमाम, मोअज्जिन व शिक्षकों के वेतन तथा अन्य समस्याओं को लेकर सात सदस्यीय उलेमा पर आधारित मस्जिद व मदरसा दस्तूर साज कमेटी का गठन एदारा ने किया था. इसकी नियमावली बन कर तैयार हो गयी है.
मुफ्ती फैजुल्लाह मिसबाही ने नियामावली पढ़ी और मौलाना डॉ ताजुद्दीन, मौलाना गुलाम फारुक मिसबाही व मौलाना दिलदार मिसबाही ने इसका स्वीकार प्रस्ताव रखा. बैठक में शामिल सभी उलेमाओं ने इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया.
अब यह नियमावली अप्रूवल के लिए केंद्रीय एदार-ए-शरिया पटना, अशरफिया मुबारकपुर व बरेली शरीफ भेजी जायेगी. बैठक में देश, राज्य, समाज, शिक्षा, रोजगार व आपसी भाईचारे को सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में मौलाना सगीर आलम फैजी, डॉ नुरुज्जमां खान, मौलाना जसीमुद्दीन खान, मौलाना गुलाम फारुक, मौलाना दिलदार हुसैन, मौलाना कलीमुद्दीन मिसबाही, मौलाना नेजामुद्दीन, मौलानी शमशाद, हाफिज जावेद अहमद, प्रो सलीम गौसी, अशरफ अली अशरफ, मोखतार हुसैन, कारी अब्दुल कयूम, कारी शमशीर, अब्दुल वाहिद, मौलाना अशफाक, हाफिज अनवर, मौलाना नौशाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




