रांची : पहले लेना होगा दो घंटे का प्रशिक्षण उसके बाद मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन

रांची : ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करनेवालों को अब दो घंटे का प्रशिक्षण लेना होगा. उसके बाद ही उन्हें लाइसेंस जारी किया जायेगा. यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा. परिवहन विभाग और होंडा कंपनी की ओर से यह प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है. होंडा कंपनी ने सीएसआर के तहत समाहरणालय के ब्लॉक-ए के […]

विज्ञापन
रांची : ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करनेवालों को अब दो घंटे का प्रशिक्षण लेना होगा. उसके बाद ही उन्हें लाइसेंस जारी किया जायेगा. यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा. परिवहन विभाग और होंडा कंपनी की ओर से यह प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है. होंडा कंपनी ने सीएसआर के तहत समाहरणालय के ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 106 में इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र तैयार किया है. बुधवार को परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने इस प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया.
इस दौरान बताया गया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होने वाली कक्षा में हर आवेदक को यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी. उन्हें यातायात संकेतकों और सुरक्षित वाहन चलाने के तरीके बताये जायेंगे. साथ ही सड़क पर बरते जानेवाले शिष्टाचार की भी जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र लेनेवालों को ही लर्निंग लाइसेंस दिया जायेगा.
मशीन बतायेगी कि कैसे चलाना है वाहन : इस प्रशिक्षण सेंटर में वर्चुअल रोड सेफ्टी सिमुलेटर मशीन लगायी गयी है. प्रशिक्षण लेनेवाले आवेदक को इस मशीन पर बैठाया जायेगा.
फिर वीडियो गेम की तरह उसके सामने ट्रैफिक से जुड़े हुए दृश्य सामने आयेंगे. इस दौरान मशीन पर बैठने वाले आवेदक को इसे कंट्रोल करना होगा. प्रशिक्षण केंद्र के उदघाटन अवसर पर संयुक्त परिवहन आयुक्त रवि शंकर, उपायुक्त राय महिमापत रे, उप समाहर्ता केके अग्रवाल और होंडा के वाइस प्रेसिडेंट प्रभु नागराज आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola