रांची :भाजपा का 17 लाख नये सदस्य बनाने का दावा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश भाजपा ने सदस्यता अभियान को पांच दिन बढ़ा दिया है़ पहले सदस्यता अभियान 20 अगस्त को समाप्त होनेवाला था़ अब प्रदेश कमेटी ने इसे 25 अगस्त तक के लिए बढ़ाया है़ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी जा रही है़ नेताओं से कहा गया है कि वह अगले पांच दिनों […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश भाजपा ने सदस्यता अभियान को पांच दिन बढ़ा दिया है़ पहले सदस्यता अभियान 20 अगस्त को समाप्त होनेवाला था़ अब प्रदेश कमेटी ने इसे 25 अगस्त तक के लिए बढ़ाया है़ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी जा रही है़ नेताओं से कहा गया है कि वह अगले पांच दिनों तक अपने-अपने इलाके में सदस्यता अभियान चलाये़ं इधर पार्टी ने दावा किया है कि पिछले एक महीने से चल रहे सदस्यता अभियान में लगभग 17 लाख नये सदस्यों को जोड़ा गया है़
पार्टी ने राज्यभर में 25 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था़ इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि सदस्यता अभियान में कुछ काम बाकी रह गये हैं. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहनत के साथ काम किया है़ अभियान में 17 लाख के करीब सदस्य बनाने में महती भूमिका निभायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




