झारखंड : अब आगंतुकों को भी मिलेगी सरकार की योजनाओं की जानकारी, लांच हुआ विजिटर्स कार्ड

Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने विज़िटर्स कार्ड लांच किया. यह कार्ड बीच से परफॉरटेड है. ऊपरी हिस्‍से में कार्ड के एक ओर आग���तुक की पूरी जानकारी होगी और निचले हिस्‍से के दोनों ओर सरकार की विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी दी गयी है. […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने विज़िटर्स कार्ड लांच किया. यह कार्ड बीच से परफॉरटेड है. ऊपरी हिस्‍से में कार्ड के एक ओर आगंतुक की पूरी जानकारी होगी और निचले हिस्‍से के दोनों ओर सरकार की विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आगंतुक विजिटर्स कार्ड के एक ओर अपना नाम, पता और मिलने का उद्देश्य लिखकर संबंधित मंत्री, अधिकारी व पदाधिकारी को देंगे और कार्ड के दूसरे सिरे को अपने पास रख लेंगे, जिसमें सरकार की विभिन्‍न योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी. डॉ वर्णवाल ने कहा कि इस तरह के कार्ड से सरकार का तात्पर्य लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और योजना के संबंध में जागरूक करना है.

ऐसी व्यवस्था हर जिला व प्रखंड में लागू करें

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने सभी जिला और प्रखंड स्तर पर आगंतुकों के लिए ऐसी ही व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है. ताकि, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी प्रखंड कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य सरकारी कार्यालय आने पर सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके.

देवघर के उपायुक्त ने श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को इसी प्रकार का एक्सेस कार्ड दिया था. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के अच्छे सुझाव को सकारात्मक रूप से लें तथा अपने जिले में लागू करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola