वेतन पुनरीक्षण में देर होने पर एडहॉक राशि का होगा भुगतान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एचइसी प्रबंधन ने विभिन्न मांगों पर छह यूनियनों से मंगलवार को वार्ता की. हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ हुई वार्ता में कई मांगों पर चर्चा हुयी. यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा कि यूनियन की मांग पत्र पर सकारात्मक चर्चा हुई है. जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है उनमें जिस […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी प्रबंधन ने विभिन्न मांगों पर छह यूनियनों से मंगलवार को वार्ता की. हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ हुई वार्ता में कई मांगों पर चर्चा हुयी. यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा कि यूनियन की मांग पत्र पर सकारात्मक चर्चा हुई है. जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है उनमें जिस कामगार ने एलटीए के लिए आवेदन दिया है, उन्हें एलटीए राशि का भुगतान 14 अगस्त को किया जायेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
हृदय, किडनी, कूल्हा रिप्लेसमेंट, कैंसर से पीड़ित एवं लड़की की शादी के लिए तत्काल ग्रेच्युटी की बकाया राशि में से 25 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा. 60 तकनीकी कामगारों की बहाली की अधिसूचना 25 अगस्त तक जारी की जायेगी. ठेका मजदूरों का वेतन बैंक के माध्यम से होगा. इस बात की भी सहमति बनी कि यदि वेतन पुनरीक्षण में विलंब होता है, तो सितंबर माह के वेतन में एडहॉक का भुगतान अंतरिम राहत के रूप में किया जायेगा.
इसके बाद एडहॉक राशि प्रत्येक माह कर्मियों के वेतन में जुड़ जायेगी. इससे स्थायी कामगार, सप्लाई मजदूर, सुपरवाइजर एवं अधिकारी लाभांवित होंगे. वेलनेंस सेंटर में दो अक्तूबर तक ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, 25 बेड की व्यवस्था की जायेगी. वार्ता में एचइसी की ओर से सीएमडी एमके सक्सेना, कार्मिक प्रमुख दीपक दुबे, कार्मिक प्रबंधक प्रशांत कुमार एवं यूनियन प्रतिनिधि लीलाधर सिंह उपस्थित थे.
जब तक वेतन पुनरीक्षण नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा : एचइसी के सीएमडी मृदुल कुमार सक्सेना ने एचइसी वेतन पुनरीक्षण मंच में शामिल चार यूनियनों के साथ बैठक की. कहा कि वर्तमान में अभी वेतन पुनरीक्षण संभव नहीं है.
इस संबंध में भारी उद्योग मंत्री एवं भारी उद्योग सचिव से बातचीत हुई है. अंतरिम राहत के रूप में एडहक राशि भुगतान के संबंध में भी मंत्री से चर्चा हुई है. इसकी घोषणा मंत्री आप लोगों की उपस्थिति में करेंगे. मंच की ओर से कहा गया कि जब तक वेतन पुनरीक्षण नहीं होता है, तब तक मंच की ओर से आंदोलन जारी रहेगा.
वार्ता में हटिया कामगार यूनियन की ओर से लालदेव सिंह, केपी साहू, जनता मजदूर यूनियन की ओर से एसजे मुखर्जी, प्रेम सागर साहू, एचइसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन से कृष्ण मोहन सिंह, प्रकाश सिंह एवं हटिया मजदूर लोकमंच की ओर से रामकुमार नायक, जॉन मोहम्मद एवं विमल महली उपस्थित थे.
मंच की आमसभा आज: वेतन पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर एचइसी वेतन पुनरीक्षण मंच की आमसभा बुधवार को होगी. मंच के नेता लालदेव सिंह ने बताया कि वेतन पुनरीक्षण मंच के दबाव के कारण प्रबंधन ने एलटीए भुगतान, अंतरिम राहत के रूप में एडहक राशि भुगतान सहित कई बिंदुओं पर निर्णय लिया है. लेकिन मंच कामगारों के वेतन पुनरीक्षण से कोई समझौता नहीं करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन