रांची : स्‍वतंत्रता दिवस पर 400 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से 15 अगस्‍त को ऐतिहासिक तिरंगा शोभायात्रा निकाली जायेगी. राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग और ऐतिहासिक तिरंगा शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस बार का मुख्य आकर्षण 400 मीटर लंबे तिरंगा में पूरी […]

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से 15 अगस्‍त को ऐतिहासिक तिरंगा शोभायात्रा निकाली जायेगी. राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग और ऐतिहासिक तिरंगा शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस बार का मुख्य आकर्षण 400 मीटर लंबे तिरंगा में पूरी तरह LED लगा हुआ रहेगा, जो तिरंगा की खूबसूरती में चार चांद लगायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्‍होंने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि पूरे 400 मीटर लंबे तिरंगा झंडा को LED बल्ब से सजाया जायेगा. राष्ट्रीय युवा शक्ति पिछले 5 पांच वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. तिरंगा शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना बढ़ाना है. साथ ही उन शहीदों की कुर्बानी को याद करना है, जिन्होंने हमारे अमन के लिए अपनी जान की आहुति दी. जिन्होंने तिरंगे की लाज के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया.

अध्‍यक्ष ने रांचीवासियों से इस शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की. उन्‍होंने बताया कि 14 अगस्त को शहर में स्थित सभी शहीद स्थलों और प्रतिमाओं की साफ सफाई की जायेगी. संध्या में 1000 दीप से भारत का मानचित्र बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिलीप गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा, पिया बर्मन, अनिता कुमारी, अर्चना प्रियदर्शी, अंकित सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola