रांची : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी जोरो पर, हक को लेकर आवाज बुलंद करेंगे आदिवासी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने की बैठक रांची : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की बैठक मोती कच्छप की अध्यक्षता में नगड़ा टोली स्थित सरना भवन में हुई़ निर्णय लिया गया कि दिन के दस बजे सरना भवन नगड़ा टोली से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर, जयपाल सिंह मुंडा […]
विज्ञापन
जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने की बैठक
रांची : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की बैठक मोती कच्छप की अध्यक्षता में नगड़ा टोली स्थित सरना भवन में हुई़ निर्णय लिया गया कि दिन के दस बजे सरना भवन नगड़ा टोली से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर, जयपाल सिंह मुंडा चौक सिरमटोली, सुजाता चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक, सिदो कान्हू पार्क व नीलांबर पीतांबर पार्क होते हुए सभा स्थल मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन तक मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी़ इस क्रम में परिषद द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर मल्यार्पण किया जायेगा़
सुबह नौ बजे निकलेगा मार्च : उधर राजधानी के आदिवासी संगठन ने भी सुबह नौ बजे सैनिक मार्केट से मेन रोड होते हुए मोरहाबादी स्थित रांची विवि के दीक्षांत मंडप तक मार्च निकालने की घोषणा की है, जिसमें वे अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर आवाज बुलंद करेंगे़ इसके बाद दिन के 11 बजे से वहां सभा होगी़ राजधानी के मुख्य मार्गों पर विभूतियों व वीरांगनाओं का कटआउट भी लगाये जायेंगे़
संत जेवियर्स कॉलेज में आइकफ ने अपराह्न एक बजे से और संत जोसफ क्लब में झारखंड इंडिजिनस पीपुल्स फोरम ने दिन के 10 बजे से कार्यक्रम रखा है़ अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम रखे गये है़ं जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने सामाजिक अगुवे, महिला अगुवे, सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों को सम्मानित करने की घोषणा की है़ बुधवार को हुई परिषद की बैठक में निरंजना हेरेंज टोप्पो, मुन्ना टोप्पो, हलधर चंदन पाहन, पारस लकड़ा, गीता लकड़ा, विमल उरांव, विनोद उरांव, प्रदीप मुंडा, एंजेला टुडू आदि शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन