रांची : मुरी स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसला बोकारो निवासी यात्री के पैर कटे, मौत

Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स के सुपरस्पेशियेलिटी सेंटर के पास टुनकी टोला तालाब के सामने लेक व्यू मेंशन में भले ही लोग रह रहे हैं. लेकिन, इस अपार्टमेंट में आज भी कई काम अधूरे हैं. राजदीप डेवलपर्स द्वारा लेक व्यू मेंशन जी-प्लस 4 का प्रोजेक्ट वर्ष 2014 में शुरू किया गया था. उस समय इसमें फ्लैट बुक […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स के सुपरस्पेशियेलिटी सेंटर के पास टुनकी टोला तालाब के सामने लेक व्यू मेंशन में भले ही लोग रह रहे हैं. लेकिन, इस अपार्टमेंट में आज भी कई काम अधूरे हैं. राजदीप डेवलपर्स द्वारा लेक व्यू मेंशन जी-प्लस 4 का प्रोजेक्ट वर्ष 2014 में शुरू किया गया था. उस समय इसमें फ्लैट बुक करानेवालों से कहा गया था कि 30 माह में यह प्रोजेक्ट पूरा कर दिया जायेगा. बड़ी उम्मीद से लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर फ्लैट भी खरीदा, लेकिन आज यहां की स्थिति ठीक नहीं है.
इस अपार्टमेंट में 42 फ्लैट हैं. यहां रहनेवाले लोग ही बताते हैं कि यहां आज तक फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगा. फ्लोरिंग का काम भी अधूरा पड़ा है. पार्किंग की भी व्यवस्था सही नहीं है. बरसात के दिनों में बेसमेंट में पानी भरा रहता है. इस वजह से लोग अपनी गाड़ियां सही तरीके से खड़ी नहीं कर पाते हैं. वर्ष 2018 में कुछ फ्लैट मालिकों को यहां रहने की अनुमति दी गयी, लेकिन अब भी कुछ लोग हैं, जिन्हें अपने फ्लैट की चाबी नहीं दी गयी है. वर्तमान में 15-16 लोग रह रहे हैं.
फ्लैट परिसर में रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं
फ्लैट में रह रहे लोगों की मानें, तो फ्लैट परिसर में रोशनी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है. जिससे सांप, बिच्छू के आने का डर हमेशा लगा रहता है. फ्लैट के हैंडओवर किये जाने के दौरान वाटर हार्वेस्टिंग भी बनाने की बात कही गयी थी, जो आज भी अधूरा पड़ा है. यही हाल ड्रेनेज सिस्टम की भी है. वह भी आज तक अधूरा है. इसके लिए जहां-तहां गड्ढे खोदकर रखे गये हैं.
एक-दो जगहों पर सीपेज की वजह से बेसमेंट में जलजमाव हो रहा है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है. सीवरेज-ड्रेनेज का भी काम पूरा कर लिया गया है. अपार्टमेंट में रहनेवाले लोगों को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाता है. फायर फाइटिंग की अनुमति अग्निशमन विभाग से ली जानी है.
मेसर्स राजदीप इस्टेट डेवलपर्स
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola