रांची : रिनपास के प्राध्यापक डॉ जय प्रकाश पर कार्रवाई का आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गलत प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का मामला रांची : रिनपास के मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ जय प्रकाश द्वारा गलत प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में राज्य सरकार ने उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश रिनपास के निदेशक को दिया है. स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव […]
विज्ञापन
गलत प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का मामला
रांची : रिनपास के मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ जय प्रकाश द्वारा गलत प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में राज्य सरकार ने उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश रिनपास के निदेशक को दिया है.
स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव ने रिनपास के निदेशक को पत्र भेज कर कहा है कि डॉ जय प्रकाश के मामले में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त की रिपोर्ट से उनके प्रमाण पत्र गलत होने की पुष्टि होती है. ऐसी स्थिति में रिनपास के निदेशक मैनेजिंग कमेटी के माध्यम से डॉ जय प्रकाश पर कार्रवाई करें. रिनपास मैनेजिंग कमेटी निदेशक को छोड़ कर ग्रुप ए कर्मी पर कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है.
स्वास्थ्य विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि डॉ जय प्रकाश के संबंध में अरविंद कुमार राम ने शिकायत की थी. इसी के आलोक में प्रमंडलीय आयुक्त ने कमेटी बना कर इसकी जांच करायी. जांच में पाया गया कि डॉ जय प्रकाश द्वारा कानपुर विवि से पीजी का अंक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया है.
उसमें 1000 में 507 अंक हैं, जबकि पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्हें 1000 में 495 अंक मिले हैं. कानपुर विवि (जो अब छत्रपति साहू जी महाराज विवि) द्वारा सत्यापित भी किया गया है कि डॉ जय प्रकाश के संशोधित अंक घट गये हैं. जांच कमेटी ने पाया कि उनके दो अलग-अलग प्रमाण पत्र हैं और दोनों के प्राप्तांक में भिन्नता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन