रांची : हमने वैध तरीके से ही खरीदी है 21 डिसमिल जमीन : सुनील चौधरी

Updated:
विज्ञापन

रांची : कशिश डेवलपर के उप महा प्रबंधक (डीजीएम) राजीव कुमार झा ने बुधवार को छपी खबर जदयू के विधायक सुनील चौधरी ने गलत तरीके से खरीदी जमीन पर विधायक की ओर से अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कशिश डेवलपर द्वारा खरीदी गयी जमीन के कागजात प्रस्तुत करते हुए कहा है कि पुंदाग मौजा के […]

विज्ञापन
रांची : कशिश डेवलपर के उप महा प्रबंधक (डीजीएम) राजीव कुमार झा ने बुधवार को छपी खबर जदयू के विधायक सुनील चौधरी ने गलत तरीके से खरीदी जमीन पर विधायक की ओर से अपना पक्ष रखा है.
उन्होंने कशिश डेवलपर द्वारा खरीदी गयी जमीन के कागजात प्रस्तुत करते हुए कहा है कि पुंदाग मौजा के खाता संख्या 298 तथा प्लॉट संख्या 4967 की कुल 20.94 डिसमिल जमीन कशिश डेवलपर ने वैध तरीके से वर्ष 2012 में खरीदी है.
चार डीड (संख्या 512, 516, 518 तथा 520) के माध्यम से यह जमीन क्रमश: अनुपम रंजन (डीड सं-212, रकबा-4.42 डिसमिल), शांति देवी (516, रकबा-4.09 डिसमिल), कुमुद झा (518, रकबा-5.58 डिसमिल) तथा संजीव कुमार झा (520, रकबा-6.85 डिसमिल) से खरीदी है. इसलिए कंपनी के पूर्व निदेशक पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola