रांची : वन स्टॉप सेंटर के लिए जमीन की तलाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jul 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले में वन स्टॉप सेंटर के लिए प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है. सेंटर के लिए 20 डिसमिल जमीन की जरूरत है. इसके लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को पत्र लिखकर जमीन देने को कहा है. जमीन के लिए महिला विकास समिति के परियोजना निदेशक डॉ डीके सक्सेना ने […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले में वन स्टॉप सेंटर के लिए प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है. सेंटर के लिए 20 डिसमिल जमीन की जरूरत है. इसके लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को पत्र लिखकर जमीन देने को कहा है.
जमीन के लिए महिला विकास समिति के परियोजना निदेशक डॉ डीके सक्सेना ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. उन्होंने रांची के अलावा धनबाद और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र भेजा है. पूर्व में यह सेंटर अस्थायी तौर पर संचालित हो रहा था, जिसे अब सरकार ने स्थायी तौर पर संचालित करने का निर्णय लिया है. यह सेंटर वैसी जगहों पर बनाना है, जहां से चिकित्सालय की दूरी दो किमी हो.
क्या है वन स्टॉप सेंटर: यह सेंटर हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए है. जहां ऐसी महिलाओं को कानूनी सहायता, मनोचिकित्सा एवं अस्थायी तौर पर आश्रय देने का काम भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




