रांची : आदिवासी दिवस पर दिखेगा झारखंडी संस्कृति का नजारा

Updated:
विज्ञापन

रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने नौ अगस्त को होनेवाले विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को नगड़ा टोली सरना भवन स्थित मुख्य कार्यालय में बैठक की़ इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोती कच्छप ने कहा कि इस बार विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची में झारखंडी कला-संस्कृति का भव्य नजारा दिखेगा़ 32 आदिवासी जनजातीय […]

विज्ञापन
रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने नौ अगस्त को होनेवाले विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को नगड़ा टोली सरना भवन स्थित मुख्य कार्यालय में बैठक की़ इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोती कच्छप ने कहा कि इस बार विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची में झारखंडी कला-संस्कृति का भव्य नजारा दिखेगा़ 32 आदिवासी जनजातीय समुदाय के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा, पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, मांदर, नगाड़ा लेकर, अपने पारंपरिक हथियारों के साथ अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रदर्शन करेंगे़ महासचिव मुन्ना टोप्पो ने कहा कि इसमें आदिवासी भारी संख्या में शामिल होकर अपनी ताकत दिखायें.
मुख्य संयोजक जयंत टोप्पो, जिलाध्यक्ष पारस लकड़ा व विमल उरांव ने भी अपनी राय रखी़ उन्होंने बताया कि हलदर चंदन पाहन के नेतृत्व में युवा कमेटी गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चला रही है़ विश्व आदिवासी दिवस पर मोटरबाइक रैली निकाली जायेगी़ इस क्रम में राजधानी का भ्रमण करते हुए तमाम शहीदों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया जायेगा और श्रद्धांजलि दी जायेगी. जय आदिवासी केंद्रीय परिषद ने राज्य सरकार से मांग की है कि आदिवासी दिवस पर झारखंड राज्य में भी राजकीय अवकाश घोषित किया जाये़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola