रांची : सभी गांवों में 2024 तक नल से जलापूर्ति योजना पूरी होगी

Updated:
विज्ञापन

रांची : ‘जल जीवन मिशन’ के तहत वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों के लिए नल से जल आपूर्ति सुनश्चिति करने का लक्ष्य रखा गया है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया ने सोमवार को लोकसभा में सांसद संजय सेठ के एक सवाल पर सदन को जानकारी दी. जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया […]

विज्ञापन
रांची : ‘जल जीवन मिशन’ के तहत वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों के लिए नल से जल आपूर्ति सुनश्चिति करने का लक्ष्य रखा गया है.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया ने सोमवार को लोकसभा में सांसद संजय सेठ के एक सवाल पर सदन को जानकारी दी. जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया ने बताया जल राज्य का विषय है. राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम अंतर्गत यह मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल के कवरेज को बढ़ाने के लिए राज्यों को तकनीकी और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है. केंद्रीय बजट में इसका प्रावधान किया गया है. नल से जलापूर्ति का कवरेज बनाने के लिए केंद्र लगातार राज्यों को सहयोग कर रहा है.
सांसद ने सरकार से जानना चाहा था कि झारखंड में ग्राम पंचायतों को किस योजना के अंतर्गत पाइप युक्त जल सुविधा प्रदान की है. ग्राम पंचायतों में यह कब तक यह सुविधा पहुंच जायेगी. केंद्रीय मंत्री श्री कटारिया ने यह भी बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने वर्षा जल संचयन करने की योजना बनायी है. पेयजल एवं वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और कृषि में उपयोग किये जाने आधारभूत संरचना के विकास में मदद की जा रही है. इसको लेकर वृहत रूप में जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola