ePaper

रांची : पूर्व डीजीपी की पत्नी समेत 34 लोगों की जमीन की मापी शुरू

Updated at : 28 Jul 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पूर्व डीजीपी की पत्नी समेत 34 लोगों की जमीन की मापी शुरू

रांची : कांके अंचल के चामा मौजा की खाता संख्या-87 की जमीन मापी का कार्य शुरू कर दिया गया है. मापी पूरे 105 एकड़ भूखंड की होगी. इस खाते की जमीन का म्यूटेशन करानेवालों में पूर्व डीजीपी की पत्नी पूनम पांडेय समेत 34 लोग शामिल हैं. सभी लोगों के नाम पर अभिलेख खोला जायेगा. सभी […]

विज्ञापन

रांची : कांके अंचल के चामा मौजा की खाता संख्या-87 की जमीन मापी का कार्य शुरू कर दिया गया है. मापी पूरे 105 एकड़ भूखंड की होगी. इस खाते की जमीन का म्यूटेशन करानेवालों में पूर्व डीजीपी की पत्नी पूनम पांडेय समेत 34 लोग शामिल हैं. सभी लोगों के नाम पर अभिलेख खोला जायेगा. सभी का जांच प्रतिवेदन व संचिका तैयार की जा रही है.

इसके बाद संबंधित व्यक्तियों को कांके अंचलाधिकारी की ओर से नोटिस भेजने की कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी. मापी के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन अमीन की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनमें कांके अंचल के विलियम एक्का, हेहल के रामलाल महतो और शहर अंचल के कपिल राम शामिल हैं.
मापी का कार्य मजिस्ट्रेट की देखरेख में शुरू किया गया है. बताया गया कि मापी का कार्य लगभग एक माह तक चलेगा. फिलहाल जमीन में पानी भर जाने की वजह से मापी का कार्य नहीं हाे पा रहा है. जमीन मापी के दौरान नाला, नदी, पहाड़ की भी मापी होगी. जानकारी के अनुसार पूर्व में 17 लोगों द्वारा ली गयी जमीन की जांच होनी थी लेकिन, अब पूरी जमीन की जांच होगी
क्या है मामला
पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय समेत 17 लोगों पर चामा मौजा की गैरमजरूआ जमीन खरीदे जाने का आरोप है. इस मामले की शिकायत भू-राजस्व विभाग को मिली थी. इसके बाद विभाग ने उपायुक्त को जांच का आदेश दिया. विभाग के आदेश के बाद जमीन खरीद मामले की जांच की जा रही है. बहरहाल जमीन की मापी शुरू कर दी गयी है.
पूरी जमीन की मापी होने के बाद जारी होगा नोटिस
अमीन व सुरक्षा बल की मांग की गयी थी
जमीन मापी के लिए कांके अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने उपायुक्त को पत्र भेज कर पर्याप्त संख्या में अमीन और सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. इसके बाद उन्हें अमीन उपलब्ध करा दिया गया.
डीसी का जमाबंदी रद्द करने का है आदेश
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद डीसी ने जमीन को गैरमजरूआ बताते हुए जमाबंदी रद्द करने का आदेश दिया है. इसके बाद कांके सीओ ने जांच प्रक्रिया शुरू की है. जांच के लिए एलआरडीसी मनोज रंजन व कांके सीओ अधिकृत किये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola