जल संचयन को ले पुख्ता योजना दें, केंद्र देगी राशि - शेखावत

Updated at : 28 Jul 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
जल संचयन को ले पुख्ता योजना दें, केंद्र देगी राशि - शेखावत

रांची : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने होटल रेडिशन ब्लू में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री व वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. श्री शेखावत ने राज्य सरकार को जल संरक्षण और संचयन की पुख्ता योजना देने की मांग की. साथ ही आश्वासन दिया […]

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने होटल रेडिशन ब्लू में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री व वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. श्री शेखावत ने राज्य सरकार को जल संरक्षण और संचयन की पुख्ता योजना देने की मांग की. साथ ही आश्वासन दिया है कि योजना सही रही तो केंद्र सरकार आर्थिक सहयोग करेगी.

श्री शेखावत ने कहा कि पानी की बर्बादी नहीं हो, यह केंद्र सरकार की विशेष प्राथमिकता है. हर हाल में भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाना है ताकि आनेवाली पीढ़ी को जल संकट का सामना नहीं करना पड़े. श्री शेखावत ने राज्य में जल संसाधन और पेयजल से जुड़ी लंबित योजनाओं की जानकारी ली.

मसानजोर डैम हमारी जमीन पर है, अधिकारी बंगाल सरकार का : बैठक में राज्य सरकार की ओर से स्वर्णरेखा परियोजना, उत्तर कोयल नदी परियोजना, बुढ़ई परियोजना, कोनार नहर परियोजना, कनहर सिंचाई परियोजना, कनहर पाइप लाइन परियोजना के चल रहे कार्यों से अवगत कराया गया और इन योजनाओं को पूर्ण करने में केंद्र से मदद मांगी गयी.

मंत्री रामचंद्र सहिस ने श्री शेखावत को मेमोरेंडम सौंपा.कहा है कि मसानजोर डैम झारखंड की जमीन पर है, लेकिन इस पर पश्चिम बंगाल सरकार का अधिकार है और इसका लाभ भी झारखंड को नहीं मिल रहा है. उन्होंने मसानजोर डैम को झारखंड के अधिकार क्षेत्र में देने का आग्रह किया.

305 किमी क्षेत्र में पौधरोपण का लक्ष्य

मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा कि राज्य की छोटी-बड़ी 44 नदियों के किनारे 1366 किलोमीटर के दायरे में पौधरोपण हो चुका है, जबकि इस साल 274 किमी और 2020 में 305 किलोमीटर क्षेत्र में पौधरोपण का लक्ष्य है.पूरे राज्य में 1.7 करोड़ पौधे लगाये गये हैं और 820 चैकडैम और 13375 रिचार्ज पीट बनाये जा रहे हैं. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह, एडिशनल सचिव अरुण बरोका, कमिश्नर के बोहरा, सहित राज्य के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

  • सुरक्षित माहवारी प्रबंधन व स्वच्छता पर बुकलेट जारी
  • मंत्री ने कहा, बड़ी योजनाओं की बजाय छोटी-छोटी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दें

बारिश के पानी का संचय करें : शेखावत
खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में जलशक्ति सम्मेलन व क्षमतावर्द्धन की शुरुआत की गयी. मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि झारखंड में औसतन 1200 मिमी बारिश होती है, लेकिन पठारी इलाका होने से ज्यादातर बारिश का पानी बहकर बर्बाद हो जाता है पर इस अभियान के तहत चल रही योजनाओं से बारिश के पानी का काफी हद तक संचयन किया जा सकता है.

इसके साथ ही मंत्री ने लोगों में शौचालय जाने की आदत विकसित करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया. इस कार्य में सहिया की भूमिका अहम बतायी. झारखंड में रानी मिस्त्री के कंसेप्ट की सराहना की.
श्री शेखावत ने कहा कि जल संरक्षण और संचयन के लिए बनायी जानेवाली योजनाओं की पूरी यूटिलिटी सुनिश्चित होनी चाहिए. योजनाओं का समय-समय पर थर्ड पार्टी असेसमेंट होना चाहिए. जल संचयन की योजनाओं को शुरु करने के पूर्व इससे संबंधित विभागों में समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए.
उन्होंने जल संरक्षण को लेकर बड़ी योजनाओं की बजाय छोटी-छोटी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया. मौके पर मंत्री ने स्वच्छ भारत, स्वजल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. नल-जल से तैयार योजना से संबंधित मॉडल भी देखा. उन्होंने सुरक्षित माहवारी प्रबंधन व स्वच्छता पर बुकलेट जारी किया.
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जल संसाधन व पेयजल स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव अाराधना पटनायक समेत विभिन्न जिलों से आयी जल सहिया, रानी मिस्त्री, स्वयं सहायता समूह के सदस्य समेत यूनिसेफ व वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.
पांच विभूतियों को मिला सम्मान : स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले पांच लोगों को सम्मानित किया गया. सिमडेगा की रानी मिस्त्री प्रफुल्लित कुजूर, रामगढ़ के मुखिया लव कुमार महतो, लातेहार के स्वच्छताग्राही मनोज प्रसाद, गिरिडीह की जल सहिया सुमंती देवी, पश्चिम सिंहभूम की मुखिया मालती गगरई व रांची की मुखिया वीणा देवी को सम्मानित किया गया. सभी ने अपने अनुभव साझा किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola