रांची : चार माह के बच्चे के चेहरे पर था ट्यूमर, हुई सफल सर्जरी

Updated at : 25 Jul 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चार माह के बच्चे के चेहरे पर था ट्यूमर, हुई सफल सर्जरी

रांची : सिल्ली निवासी पांच माह के विशाल को रिम्स में नयी जिंदगी मिली है. उसके चेहरे पर जन्म से ही बड़ा ट्यूमर था. इससे उसे दूध पीने में परेशानी हो रही थी. साथ ही शारीरिक विकास भी प्रभावित हो रहा था. परिजन उसे लेकर रिम्स के पीडियट्रिक सर्जरी विभाग के ओपीडी में पहुंचे. यहां […]

विज्ञापन
रांची : सिल्ली निवासी पांच माह के विशाल को रिम्स में नयी जिंदगी मिली है. उसके चेहरे पर जन्म से ही बड़ा ट्यूमर था. इससे उसे दूध पीने में परेशानी हो रही थी. साथ ही शारीरिक विकास भी प्रभावित हो रहा था.
परिजन उसे लेकर रिम्स के पीडियट्रिक सर्जरी विभाग के ओपीडी में पहुंचे. यहां पीडियट्रिक सर्जन डॉ अभिषेक रंजन ने बच्चे को देखने के बाद दंत विभाग के डॉक्टरों से परामर्श लिया और सर्जरी करने का निर्णय लिया. शिशु सर्जरी विभाग के डॉ हिरेंद्र बिरुआ की देखरेख में बच्चे की सर्जरी की गयी. डॉ अभिषेक ने बताया कि मेडिकल भाषा में इस बीमारी को टेराटोमा कहा जाता है. सर्जरी के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है.
जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जायेगी. ऑपरेशन में शिशु सर्जरी के डॉ अभिषेक रंजन, डॉ एस साहू, डाॅ अभिषेक सिंह, डॉ पीयूष, डॉ अमित, दंत चिकित्सक डॉ अजय साही, डॉ प्रजापति, डॉ स्वाति शर्मा, एनेस्थीसिया के डॉ लाधु लकड़ा, डॉ राजेश खन्ना व डॉ अनिमेश के साथ जूनियर डॉक्टर शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola