रांची : फल, सब्जी और दातुन बेचनेवालों को मार्केट के बाहर मिली जगह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 9:06 AM

विज्ञापन

रांची : अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकान नहीं लेनेवाले 27 सब्जी विक्रेताओं, 39 फल विक्रेताओं और तीन दातुन विक्रेताओं को रांची नगर निगम ने वेंडर मार्केट के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को जगह आवंटित कर दी. दुकानदारों को बसाने को लेकर उप नगर आयुक्त शंकर यादव खुद जयपाल सिंह स्टेडियम में उपस्थित थे. यहां […]

विज्ञापन
रांची : अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकान नहीं लेनेवाले 27 सब्जी विक्रेताओं, 39 फल विक्रेताओं और तीन दातुन विक्रेताओं को रांची नगर निगम ने वेंडर मार्केट के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को जगह आवंटित कर दी.
दुकानदारों को बसाने को लेकर उप नगर आयुक्त शंकर यादव खुद जयपाल सिंह स्टेडियम में उपस्थित थे. यहां उप नगर आयुक्त ने दुकानदारों से कहा कि वे निगम द्वारा चिह्नित की गयी जगह पर अपना व्यवसाय करें. कोई उन्हें तंग नहीं करेगा. उप नगर आयुक्त ने इस दौरान दुकानदारों से यह भी कहा कि वे अपने दुकान के सामने डस्टबिन रखें, कोई भी दुकानदार गंदगी न फैलाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola