रांची : प्राथमिकी और वीडियो के आधार पर हो रहा अनुसंधान

Updated:
विज्ञापन

रांची : हरमू फल मंडी के पीछे शनिवार को शेखर राम व बसंत राम के साथ मारपीट करने के साथ ही चाकू से हमला किया था़ प्राथमिकी में जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट व चाकू से हमला करने की बात कही गयी थी, जबकि वीडियो में शेखर ने धार्मिक नारा नहीं लगाने […]

विज्ञापन
रांची : हरमू फल मंडी के पीछे शनिवार को शेखर राम व बसंत राम के साथ मारपीट करने के साथ ही चाकू से हमला किया था़ प्राथमिकी में जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट व चाकू से हमला करने की बात कही गयी थी, जबकि वीडियो में शेखर ने धार्मिक नारा नहीं लगाने पर मारपीट व चाकू मारने की बात कही थी़
इस मामले में एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि प्राथमिकी और वीडियो में कही गयी बातों को देखते हुए अनुसंधान किया जा रहा है़ युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है़ जरूरत पड़ी तो भुक्तभोगियों का फिर से बयान लिया जायेगा़ हर हालत में मामले की निष्पक्ष जांच होगी़
मीडिया के सामने कोई नहीं आया : वायरल वीडियो व प्राथमिकी में अंतर आने के बाद सच्चाई जानने के लिए मीडियाकर्मी हरमू के भारत माता चौक के समीप रहनेवाले शेखर राम व बसंत राम से बात करने पहुंचे़ लेकिन कोई भी मीडिया के सामने नहीं आया़
उसके परिवारवालों ने कहा कि हटिया डीएसपी व अरगोड़ा थाना प्रभारी ने भुक्तभोगियों को मीडिया से बात करने से मना किया है़ उसके बाद वे लोग बहाना बनाने लगे. यह भी कहा कि बसंत का घर रामगढ़ में है, इसलिए वह वहां चला गया है़ जब मीडियाकर्मियों ने कहा कि शेखर से बात करा दीजिए तो कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है़ वह डॉक्टर के पास दिखाने गया है़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola