रांची : विधानसभा के समक्ष कल प्रदर्शन करेंगे पारा शिक्षक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राज्य के पारा शिक्षक 23 जुलाई से विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. 26 तक चलनेवाले प्रदर्शन में पारा शिक्षक प्रमंडलवार प्रदर्शन करेंगे. 23 जुलाई को उत्तरी छोटानागपुर, 24 को पलामू, 25 को संताल परगना व 26 जुलाई को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के शिक्षक आंदोलन में भाग लेंगे. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के पारा शिक्षक 23 जुलाई से विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. 26 तक चलनेवाले प्रदर्शन में पारा शिक्षक प्रमंडलवार प्रदर्शन करेंगे. 23 जुलाई को उत्तरी छोटानागपुर, 24 को पलामू, 25 को संताल परगना व 26 जुलाई को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के शिक्षक आंदोलन में भाग लेंगे.
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संजय दुबे व हृषिकेश पाठक ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. समस्याओं का समाधान करने के बदले आये दिन कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया जा रहा है. इससे पारा शिक्षकों में काफी आक्रोश है. पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन