टाना भगतों के विकास के लिए संचालित कार्यों की हुई समीक्षा

Updated at : 20 Jul 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
टाना भगतों के विकास के लिए संचालित कार्यों की हुई समीक्षा

बेड़ो : टाना भगत विकास प्राधिकरण की रांची जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन हॉल में हुई. अध्यक्षता अपर समाहर्ता रांची सत्येंद्र कुमार ने की. बैठक में टाना भगतों के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. रांची जिला अंतर्गत टाना भगतों के लिए […]

विज्ञापन

बेड़ो : टाना भगत विकास प्राधिकरण की रांची जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन हॉल में हुई. अध्यक्षता अपर समाहर्ता रांची सत्येंद्र कुमार ने की. बैठक में टाना भगतों के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी.

रांची जिला अंतर्गत टाना भगतों के लिए निमित्त प्रतिवेदन जैसे टाना भगतों की संख्या, परिवार संख्या, टाना भगत उत्तराधिकारी नामांतरण, गृहविहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, टाना भगतों को चार गाय देने संबंधी योजना, शिक्षा, कौशल विकास द्वारा प्रशिक्षण, महिलाओं को कंबल निर्माण हेतु प्रशिक्षण, सिंचाई कूप, तालाब निर्माण हेतु राशि, कृषि संयंत्र व खाद बीज निःशुल्क वितरण, उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग व संबंधित सम्मान राशि जैसी बिंदुओं पर समीक्षा हुई.
अपर समाहर्ता ने विकास कार्याें में प्रगति लाने व लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर बेड़ो प्रखंड में 55 प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए स्वीकृत लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया. अंचल द्वारा 40 टाना भगतों का उत्तराधिकारी दाखिल खारिज किया गया.
60 टाना भगतों का निःशुल्क लगान रसीद काटा गया. मौके पर पूर्व विधायक गंगा टाना भगत, रांची जिला अध्यक्ष खेड़या टाना भगत, प्रखंड प्रमुख महतो भगत, बीडीओ विजय कुमार सोनी, संजीव कुमार, सीओ प्रवीण कुमार, सुनील चंद्र, शुभ्रा रानी, रश्मि लकड़ा, रांची जिला सचिव सुखदेव टाना भगत, उपसचिव महादेव टाना भगत सहित पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola