रांची : छाया पदों पर होगी नियुक्ति एक करोड़ तक बकाया मिलेगा
Updated at : 18 Jul 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

संजीव सिंह रांची : राज्य के नवांगीभूत कॉलेजों में अस्वीकृत पद पर कार्य कर रहे वैसे शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जिनकी नियुक्ति अस्वीकृत पद पर हुई है. राज्य सरकार ने एसबी सिन्हा (सेवानिवृत्त) आयोग व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए छाया पद […]
विज्ञापन
संजीव सिंह
रांची : राज्य के नवांगीभूत कॉलेजों में अस्वीकृत पद पर कार्य कर रहे वैसे शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जिनकी नियुक्ति अस्वीकृत पद पर हुई है. राज्य सरकार ने एसबी सिन्हा (सेवानिवृत्त) आयोग व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए छाया पद स्वीकृत करने का निर्णय लिया है. नियमानुसार स्वीकृत पद पर ही कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति को वैध मानते हुए बकाया व वेतन का भुगतान होना है.
लेकिन राज्य के तीन विवि में 26 वैसे शिक्षक व कर्मचारी हैं, जो संबंधित कॉलेज में शुरुआत से कार्य कर रहे थे. वहीं स्वीकृत पद नहीं रहने के कारण इनकी नियुक्ति व बकाया राशि के भुगतान पर प्रश्न चिह्न लग गया था. छाया पद स्वीकृत कर इन कर्मचारियों और शिक्षकों को अब कॉलेज के टेक अोवर की तिथि से बकाया राशि का भुगतान किया जायेगा. ऐसे प्रति शिक्षक व कर्मचारी को लगभग एक करोड़ से सवा करोड़ रुपये तक का बकाया भुगतान होने की उम्मीद है.
मृत्यु या सेवानिवृत्ति संग खत्म हो जायेंगे छाया पद : राज्य सरकार ने विवि को पत्र भेजकर बताया है कि एसबी सिन्हा (सेवानिवृत्त) आयोग की अनुशंसा व सुप्रीम कोर्ट नयी दिल्ली द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में राज्य के नवांगीभूत कॉलेजों के संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए छाया पद स्वीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है.
इन छाया पदों पर होनेवाला व्यय बजट उपबंध से किया जायेगा. उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने विवि को पत्र भेज कर स्पष्ट किया है कि छाया पद व्यक्ति के सेवानिवृत्त/मृत्यु/पद त्याग(जो पहले हो) से स्वत: समाप्त समझे जायेंगे. इन छाया पदों पर भविष्य में कोई नियुक्ति नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




