रांची : भाजपा की नीति जनता को स्वीकार : गिलुवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झाविमो के योगेंद्र, केके पोद्दार सहित राजद के नेता हुए शामिल रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास मंत्र के कारण पार्टी सबका विश्वास हासिल कर रही है़ भाजपा की स्पष्ट नीति और नियत को जनता स्वीकार कर रही है़ अब देश से तुष्टीकरण, वोट बैंक, […]
विज्ञापन
झाविमो के योगेंद्र, केके पोद्दार सहित राजद के नेता हुए शामिल
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास मंत्र के कारण पार्टी सबका विश्वास हासिल कर रही है़
भाजपा की स्पष्ट नीति और नियत को जनता स्वीकार कर रही है़ अब देश से तुष्टीकरण, वोट बैंक, जातिवाद, वंशवाद की राजनीति समाप्त हो रही है़ श्री गिलुवा बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे़ मौके पर झाविमो के प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष केके पोद्दार सहित राजद कार्यकर्ता व अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने पार्टी का दामन थामा़ श्री गिलुवा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य धरातल पर उतर रहे है़ं
डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है़ महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा विचार की पार्टी है़ जबकि अन्य पार्टियां परिवार की पार्टी है़ श्री पोद्दार ने कहा कि घर वापसी आनंद दे रहा है़ राज्य में विकास का वातावरण बना है़ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज भाजपा जनता की आवाज बन चुकी है़ झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, झाविमो सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा़
मौके पर गुरुगोविंद एजुकेशन सोसाइटी बोकारो के तरसेम, बरकट्टा जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव मुस्लिम अंसारी, किसान मोर्चा के सचिव अमित कुमार, गुरुद्वारा कमेटी कथारा के गुरुराम सिंह, निरसा के अध्यक्ष मंजीत सिंह, कुमारधुबी अध्यक्ष निर्मल सिंह नीमा, हजारीबाग के कंवलजीत सिंह, गोमिया गुरुद्वारा कमेटी के काले बाबू, झाविमो कोडरमा के मो. हासिम अंसारी, अमानत खान, नईमुद्दीन, मंजूर आलम, अब्दुल वाहिद सहित कई लोग शामिल हुए़ मिलन समारोह में विधायक नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, संजय जायसवाल, हेमंत दास आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










