रांची : देश के 21 श्रेष्ठ मंत्रियों में सीपी सिंह भी

Updated:
विज्ञापन

रांची : फेम इंडिया मैगजीन ने राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को देश के श्रेष्ठ 21 मंत्रियों में शामिल किया है. मैगजीन ने एशिया पोस्ट के साथ मिल कर सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के नाम से सर्वे किया है. व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता, कार्यशैली व परिणाम विषय पर देश […]

विज्ञापन
रांची : फेम इंडिया मैगजीन ने राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को देश के श्रेष्ठ 21 मंत्रियों में शामिल किया है. मैगजीन ने एशिया पोस्ट के साथ मिल कर सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के नाम से सर्वे किया है. व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता, कार्यशैली व परिणाम विषय पर देश के सभी राज्यों के मंत्रियों का आकलन किया गया. 21 अलग-अलग श्रेणियों में किये गये सर्वे के लिए देश भर के करीब 12,700 प्रबुद्ध लोगों से बात की गयी.
झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को कर्मयोद्धा बताते हुए मैगजीन ने श्रेष्ठ मंत्रियों की सूची में स्थान दिया है. उनके अलावा गुजरात से प्रदीप सिंह जडेजा, यूपी से केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र से सुधीर मुनगंटीवार, बिहार से नंद किशोर यादव, उत्तराखंड से मदन कौशिक, असम से हेमंत विश्वा शर्मा, हिमाचल प्रदेश से महेंद्र सिंह, हरियाणा से विपुल गोयल, पश्चिम बंगाल से फरहद हकीम, दिल्ली से मनीष सिसोदिया, केरल से डॉ थामस, पंजाब से मनप्रीत बादल, सिक्किम से बेदू सिंह पंत, ओड़िशा से प्रताप जेना, गोवा से विश्वजीत राणे, मध्य प्रदेश से जीतू पटवारी, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू, राजस्थान से रघु शर्मा, तेलंगाना सेे एस निरंजन रेड्डी व तमिलनाडु से डॉ सी विजय भास्कर को श्रेष्ठ मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola