रांची : ऑटोनॉमी घोषणा पत्र पर किया हस्ताक्षर, बुजुर्ग हुए सम्मानित

Updated at : 15 Jul 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ऑटोनॉमी घोषणा पत्र पर किया हस्ताक्षर, बुजुर्ग हुए सम्मानित

जीइएल चर्च कल्याणपुर हेसाग में ऑटोनॉमी दिवस जुबली समारोह आयोजित रांची : जीइएल चर्च कल्याणपुर, हेसाग में ऑटोनॉमी दिवस पर शत वर्षीय जुबली समारोह आयोजित हुआ़ मौके पर मुख्य अतिथि रेव्ह मनमसीह एक्का ने कहा कि सभी विश्वासियों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह आपसी भिन्नता और मतभेद को त्यागकर कलीसिया व समाज की […]

विज्ञापन
जीइएल चर्च कल्याणपुर हेसाग में ऑटोनॉमी दिवस जुबली समारोह आयोजित
रांची : जीइएल चर्च कल्याणपुर, हेसाग में ऑटोनॉमी दिवस पर शत वर्षीय जुबली समारोह आयोजित हुआ़ मौके पर मुख्य अतिथि रेव्ह मनमसीह एक्का ने कहा कि सभी विश्वासियों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह आपसी भिन्नता और मतभेद को त्यागकर कलीसिया व समाज की प्रगति में अपनी भूमिका निभाये़ं कलीसिया से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महती भूमिका अपेक्षित है़
इस अवसर पर चर्च के 300 सदस्यों ने ऑटोनॉमी घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये और संकल्प लिया कि स्वशासन, स्व पालन और स्व सुसमाचार प्रचार के दयित्व में अपनी भूमिका निभायेंगे़ मंडली के बुजुर्ग सदस्य मार्शल बारला और बिलन तिड़ू को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola