रांची : राजेंद्र चौक व एकरा मस्जिद के पास उपद्रव मचानेवालों की खोज में छापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 8:49 AM
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान कई आरोपी घर से फरार मिले रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के समीप बस में तोड़फोड़ और एकरा मस्जिद के समीप उपद्रव मचाने और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक […]
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान कई आरोपी घर से फरार मिले
रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के समीप बस में तोड़फोड़ और एकरा मस्जिद के समीप उपद्रव मचाने और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक हुई. इस दौरान कुछ अज्ञात आरोपियों का सत्यापन भी किया गया. लेकिन छापेमारी के दौरान आरोपियों के अपने घर में नहीं होने की जानकारी मिली. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
लेकिन अभी किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है. गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट हासिल करेगी. पुलिस की टीम ने गुरुवार को भी सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के जरिये अज्ञात आरोपियों के नाम और पते का सत्यापन का प्रयास किया. पुलिस को कुछ आरोपियों के बारे में सुराग भी मिला है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










