रांची विवि के 13 शिक्षकों को प्रोन्नति
Updated at : 11 Jul 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जेपीएससी ने रांची विवि के 13 शिक्षकों की प्रोन्नति अनुुशंसा की है. करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति दी गयी है. एक शिक्षिका को व्याख्याता से रीडर और अन्य 12 शिक्षकों को व्याख्याता (वरीय वेतनमान) से व्याख्याता (प्रवर कोटि) में प्रोन्नति दी गयी है. रांची वीमेंस कॉलेज गृह विज्ञान की शिक्षका डॉ रेणु […]
विज्ञापन
रांची : जेपीएससी ने रांची विवि के 13 शिक्षकों की प्रोन्नति अनुुशंसा की है. करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति दी गयी है. एक शिक्षिका को व्याख्याता से रीडर और अन्य 12 शिक्षकों को व्याख्याता (वरीय वेतनमान) से व्याख्याता (प्रवर कोटि) में प्रोन्नति दी गयी है.
रांची वीमेंस कॉलेज गृह विज्ञान की शिक्षका डॉ रेणु कुमारी को व्याख्याता से रीडर में 20 नवंबर 2008 प्रभाव से प्रोन्नति दी गयी है. रांची वीमेंस कॉलेज हिंदी की डॉ माधुरी रजक को 27 नवंबर 2005 से व्याख्याता वरीय वेतनमान से व्याख्याता प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गयी है.
रांची कॉलेज गणित के डॉ अशोक कुमार महतो को 16.12.2005 से, आरएलएसवाइ वनस्पतिशास्त्र के डॉ जयकांत प्रसाद सिंह को 22 नवंबर 2005 से, रांची कॉलेज अर्थशास्त्र की डॉ रेखा झा को दो दिसंबर 2005 से, जेएन कॉलेज धुर्वा इतिहास की डॉ मीनू सिन्हा चरण को 19.11.2005 से, एसएस मेमोरियल कॉलेज इतिहास की डॉ रीता देवी को 19.11.2005 से, जेएन कॉलेज धुर्वा की डॉ उषा केसरी को 20.11.2005 से, रांची कॉलेज के खुर्शीद अख्तर को चार जनवरी 2008 से, मारवाड़ी कॉलेज दर्शनशास्त्र की डॉ पुष्पा सिंह को चार नवंबर 2005 से, वीमेंस कॉलेज हिंदी की डॉ मधुबाला सिन्हा को नौ नवंबर 2005 से, मारवाड़ी कॉलेज वाणिज्य के डॉ कुमार आदितेंद्र नाथ शाहदेव को सात नवंबर 2007 से अौर जेएन कॉलेज धुर्वा गणित के डॉ अबरार अहमद को 19 नवंबर 2005 की तिथि से व्याख्याता वरीय वेतनमान से व्याख्याता प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




