रांची : सड़कें और नालियां बनाने में मदद करेंगे पॉलिटेक्निक के छात्र

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी में सड़कें और नालियां बनाने के लिए रांची नगर निगम अब सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों की मदद लेगा. इसके बदले में इन छात्रों को निर्धारित मानदेय भी दिया जायेगा. नगर विकास सचिव के आदेश पर रांची नगर निगम यह योजना तैयार की है. नगर निगम […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी में सड़कें और नालियां बनाने के लिए रांची नगर निगम अब सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों की मदद लेगा. इसके बदले में इन छात्रों को निर्धारित मानदेय भी दिया जायेगा.
नगर विकास सचिव के आदेश पर रांची नगर निगम यह योजना तैयार की है. नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक हर वार्ड में एक छात्र को नियुक्त किया जायेगा. छात्रों को सड़क और नाली निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी पायेगी. साथ ही टूटी हुई नाली और कलवर्ट की मरम्मत के खर्च का भी आकलन करना होगा. हालांकि, छात्रों द्वारा बनायी गयी इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता मौके पर जाकर जांच करेंगे. अगर कुछ त्रुटि रही, तो उसमें नगर निगम के अभियंता सुधार करेंगे. अन्यथा छात्र की ही रिपोर्ट के आधार पर आगे का काम किया जायेगा.
रोजगार के साथ ट्रेनिंग
भी मिलेगी विद्यार्थियों को
इंजीनियरिंग के छात्र जब भी अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं, तो उन्हें इंटर्नशिप करने के लिए किसी न किसी संस्थान में जाना ही पड़ता है. रांची नगर
निगम की इस योजना से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा. साथ ही एक निर्धारित मानदेय मिलने से उनकी पॉकेट मनी भी निकल जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola