रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एक लाख लोगों को संगठन से जोड़ेगा

Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छह जुलाई से चल रहे सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायेगा़ मोर्चा के जिलाध्यक्षों को अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटने को कहा गया है़ मोर्चा ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक लाख लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है़ सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छह जुलाई से चल रहे सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायेगा़ मोर्चा के जिलाध्यक्षों को अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटने को कहा गया है़ मोर्चा ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक लाख लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है़ सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति बनी़ सदस्यता प्रमुख प्रदीप वर्मा और महामंत्री दीपक प्रकाश ने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये़
प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने कहा कि अभियान में अल्पसंख्यक मोरचा भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगा़ इसके लिए सभी जिलों के लिए सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाये गये है़ं महामंत्री श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से अल्पसंख्यक समाज का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया है़ मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, काजिम कुरैशी, तारिक इमरान, नजीर खान, नजमूल होदा, सोनी तबस्सुम, करीम खान आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola